पहले 1 दिन का होता था अब ढाई दिन का मुख्यमंत्री और सुना जाएगा: तंवर (VIDEO)

5/19/2018 7:19:53 PM

चंडीगढ़ (धरणी): कर्नाटक में युदुरप्पा के इस्तीफे पर हरियाणा कांग्रेस में जश्न मनाया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा की कर्नाटक विधानसभा में यदुरप्पा के इस्तीफा का मतलब है बीजेपी खरीदो -फरोख्त में फेल हुई। कर्नाटक प्रदेश की जनता को बधाई देता हूं जिन्होंने बीजेपी के खिलाफ जनादेश दिया था। कांग्रेस और जेडीएस के नेतृत्व को बधाई जिन्होंने पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी। बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया।



तंवर ने कहा की हमारे विधायकों को डेढ़ सौ करोड रुपए और मंत्री पद का ऑफर दिया गया, इन सब के बावजूद भी हमारे विधायक कांग्रेस पार्टी के साथ डटे रहे। पहले 1 दिन का मुख्यमंत्री होता था अब ढाई दिन का मुख्य मंत्री और सुना जाएगा। भाजपा ने शाम दाम दंड भेद सब अपनाया लेकिन कांग्रेस और विधायकों को नहीं तोड़ पाए।

 तंवर ने कहा की ये जीत राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की जीत है। पूरे प्रदेश के कांग्रेस जनों से अपील करूंगा कि वह जोर-शोर से जश्न मनाएं। कर्नाटक की जीत पर  प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ढोल बजाकर और मिठाइयां बांटकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर समेत काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shivam