अशोक तंवर को सीडीएलयू जाने से रोका, भाजपा पर लगाए आरोप

2/13/2019 2:52:01 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की तरफ से सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्विद्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया था। जहां बतौर मुख्यातिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को शिरकत था। लेकिन विश्विद्यालय में इस कार्यक्रम की अनुमति न लेने के चलते विश्विद्यालय प्रशासन ने कार्यकम वहां करने पर रोक लगा दी। जिसके कार्यक्रम गेट पर ही करना पड़ा।



इस कड़ी मीडिया से बातचीत में अशोक तंवर ने कहा कि सरकार ने प्रदेश के विश्विद्यालयों का भगवाकरण कर आरएसएस के एजेंटो को विश्विद्यालयों में बिठा दिया है। उन्होंने कहा की मुझे प्रदेश के विश्विद्यालयों में नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा की इस विश्विद्यालय में दो दिन पहले भाजपा का कार्यकर्म करने दिया गया हमें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। सरकार ऐसा कर के गलत काम कर रही है।



इनेलो के भाजपा के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर अशोक तंवर ने तंज करते हुए कहा कि इनेलो तो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है। इनेलो रिपब्लिकन पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है। तंवर ने कहा की जो हताश परेशान और खत्म होने की कगार पर हो वह डूबते हुए तिनके का सहारा ढूंढते है और इनेलो वाले डूब चुके हैं।

 

Deepak Paul