अशोक तंवर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-जिस पार्टी में इज्जत न हो उसे छोड़ने में भलाई

2/12/2023 4:24:20 PM

रोहतक(दीपक): आम आदमी पार्टी अपना नया संगठन बनाने जा रही है और उससे पहले अपने जन्मदिन पर पूर्व सांसद व आप नेता अशोक तंवर ने रोहतक में  शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जिस पार्टी में काम करने वाले की इज्जत ना हो और बेईमानों का राज हो उसे छोड़ने में ही भलाई है। अब कांग्रेसी उनसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन पानी सिर से ऊपर जा चुका है। आप पार्टी देश व प्रदेश में अच्छा विकल्प देगी और कांग्रेस, भाजपा टूटटी चली जाएगी। 

 

केजरीवाल के नेतृत्व में नया विकल्प देश के सामने खड़ा होगा: अशोक तंवर

उन्होंने कहा कि उन्हें पद का कोई लालसा नहीं है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठित कर आप में रहकर संघर्ष की लड़ाई लड़ने के लिए किया गया है। अशोक तंवर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में एक नया विकल्प देश के सामने खड़ा होगा, जो आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।  

 

राहुल गांधी बीजेपी के साथ मिले हुए लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे: तंवर

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी उन लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे,जो भाजपा के साथ मिले हुए हैं। सीएम बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सही काम करती तो वह उसी पार्टी में ही मुख्यमंत्री बन जाते, अभी तक जितने भी सत्ताधारी दल वो टूटते जा रहे है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma