अशोक तंवर ने इनेलो को बताया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, सरकार पर कसा तंज

10/17/2018 5:32:47 PM

जींद(सुनील मराठा): जींद में कांग्रेसियों द्वारा उप चुनाव करवाने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर पहुंचे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सरकार और इनेलो पर जमकर निशाना साधा। तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में चुनाव, आम चुनाव और उप चुनाव न करवाकर अपनी हार से डर रही है। इतनी ही नहीं उन्होंने इनेलो को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताते हुए कहा कि परिवार ही सत्ता हासिल करने के लिए एक-दूसरे पर वार कर रहा है।

अशोक तंवर ने कहा कि जब सभी प्रदेशों में चुनाव और आम चुनाव और उप चुनाव हो रहे हैं तो सरकार जींद में चुनाव क्यों नहीं करवा रही। बीजेपी अपनी हार से डरकर  उपचुनाव के लिए अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर रही।

Rakhi Yadav