हरियाणा में रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, घूस के पैसे लेकर SPO फरार; जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 02:17 PM (IST)

सिरसा : सिरसा एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने रविवार को डबवाली की गोल बाजार चौकी पर ASI जगजीत सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 

आरोप है कि ASI हेरोइन तस्करी के मामले में आरोपी पंजाब निवासी कर्णदीप उर्फ ​​बबलू को केस से निकलवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। वहीं बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एसिपीओ राजबीर सिंह रिश्वत की राशि लेकर वहां से फरार हो गया। एसीबी टीम उसकी तलाश कर रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद एसिपीओ राजबीर सिंह रिश्वत की राशि लेकर वहां से फरार होने की सूचना है। एसीबी टीम उसकी तलाश कर रही है।263 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए तरसेम ने बताया था कि उसने यह माल बबलू से लिया था।

 कुछ समय पहले पुलिस ने तरसेम नाम के युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तरसेम ने पुलिस को बताया कि वह हेरोइन पंजाब निवासी कर्णदीप उर्फ ​​बबलू से लाया था। इसके बाद पुलिस ने बबलू को भी मामले में आरोपी बना दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static