खाना खाकर आंगन में सो रहे रिटायर्ड ASI की गोली मारकर हत्या

8/6/2019 5:11:16 PM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक रिटायर्ड एएसआई की हत्या तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर कर दी है। हमलावरों ने वारदात को अंजाम तब दिया, रिटायर्ड एएसआई जब खाना खाने के बाद घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। घटना हिसार जिले के मंगाली गांव  की है।

जानकारी के मुताबिक, 62 वर्षीय रिटायर्ड एएसआई रामधारी सिंह रात 10.45 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। इसी बीच तीन अज्ञात बंदूक धारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो उन्होंने देखा कि रामधारी सिंह की मौत हो चुकी थी। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी गई।



मृतक के भाई यादराम ने बताया कि पूर्व एएसआई रामधारी सिंह ने रात 10.30 बजे परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद वह  के लिए घर के बाहर आंगन में चले गए। परिवार के अन्य लोग घर के अंदर सोए हुए थे। इसके करीब 15 मिनट बाद ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग भागकर बाहर आए तो देखा कि चारपाई पर रिटायर्ड एएसआई रामधारी खून से लथपथ पड़े थे।

मृतक के भाई यादराम ने बताया कि रामधारी चार साल पहले हरियाणा पुलिस रोहतक से रिटायर हुए थे। हत्यारोपियों की संख्या तीन थी। तीनों पैदल ही आए थे।  मृतक के परिजनों ने बताया कि रंजिश के चलते हत्या की गई। 

Shivam