ASI ने अपनी बहू को बनाया हवस का शिकार, ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर केस दर्ज

5/17/2018 3:51:15 PM

पलवल(दिनेश कुमार): जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय की किसी से क्या उम्मीद की जा सकती है। ऐसा ही एक मामला पलवल का सामने आया जहां एक व्यक्ति ने हरियाणा पुलिस की वर्दी पर दाग लगाते हुए ससुर व पुत्रवधू के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी एएसआई ने अपनी पुत्रवधू को अपनी हवश का शिकार बना डाला तथा सारी हदें तो तब पार हो गई। जब पीडिता द्वारा विरोध करने पर उसकी सुसराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने मारपीट की। 

जांच अधिकारी एएसआई अनीता के अनुसार 26 वर्षीय पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति उसके साथ जबरन कुकर्म करता है तथा ससुर मौके का फायदा उठाकर उसे अपनी हवश का शिकार बनाता है। गत एक मई को पीड़िता के ससुर ने घर पर अकेली देख उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसकी ननद, देवर व सास अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। पीड़िता के अनुसार उसका ससुर हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत है और सिरसा में उसकी पोस्टिंग है। 

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके सुसराल पक्ष से पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है।
 

Nisha Bhardwaj