ASI संजीव का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने जय हिंद बोलकर दी मुखाग्नि

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 04:24 PM (IST)

करनालः करुक्षेत्र में बीते दिन बदमाशों ने ASI की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। गुरुवार को संजीव का करनाल जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस बड़ी संख्या में संजीव की अतिंम विदाई में उड़े लोगों ने संजीव अमर रहे के नारे लगाए। मृतक पुलिसकर्मी संजीव को कुटेल गांव बेटे ने मुखाग्नि दी।   

PunjabKesari

संजीव के बेटे ने अपने पिता को जय हिंद के नारे के साथ पिता को मुखाग्नि दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव का माहौल गमगीन है। हर जगह बस एक ही बात चल रही थी कि आखिर संजीव के हत्यारे कब पकड़े जाएंगे। करनाल के कुटेल गांव में परसों रात को हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच के पुलिस कर्मचारी एएसआई संजीव की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 टीम बनाई गई है। संजीव 2002 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे।  तब से संजीव की करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में तैनाती रही है। जिस-जिस केस में वो जांच कर रहा था वो केस भी देखे जा रहे हैं कि कहीं कोई बात तो नहीं।

PunjabKesari

वहीं संजीव का बेटा कनाडा से आया और उसके बाद ही आज अंतिम संस्कार हुआ। हरियाणा पुलिस के जवानों ने संजीव कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान संजीव के साथ काम कर चुके पुलिस कर्मचारी बताते हैं कि संजीव शरीफ और सहनशील व्यक्ति था, उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static