4 लाख की घूस लेते ASI महिला गिरफ्तार, रेप केस में धारा और नाम हटाने को लेकर मांगी थी रिश्वत

6/29/2022 9:07:14 AM

करनाल:  विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल पुलिस की एक महिला एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम ने महिला एएसआई को 4 लाख रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। महिला पुलिस अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने एक केस में लगी हुई धाराओं को हटाने के लिए रिश्वत की डिमांड की थी।
 

शहर के सेक्टर 32 33 थाने में एएसआई के पद पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी सरिता को स्टेट विजिलेंस टीम ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे एक केस के मामले में 4 लाख रुपए रिश्वत ले रही थी। जानकारी के अनुसार सेक्टर 32/33 थाने में एक एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें एक महिला ने अपने ससुर और जेठ पर रेप के प्रयास करने के आरोप लगाए थे।

इस मामले में दर्ज धाराओं को कमजोर करने के लिए आरोपी पुलिस अधिकारी, एएसआई सरिता ने आरोपी पक्ष से 8 लाख रुपए की डिमांड की थी। इस मामले में विजिलेंस टीम ने महिला एएसआई को 4 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। सीएम सिटी के सेक्टर 32/33 थाने में रिश्वत लेते हुए पकड़े गए पुलिस अधिकारी का यह कोई पहला मामला नहीं है।

Content Writer

Isha