असम के सांसद नाभा कुमार सरानिया ने गीता महोत्सव में की शिरकत, कुरुक्षेत्र और गीता को लेकर कह दी बड़ी बात

12/8/2023 7:21:35 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर): जिले के ब्रह्मसरोवर तट पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शुक्रवार को असम से सांसद नाभा कुमार सरानिया पहुंचे। यहां उन्होंने ने सिक्किम के स्टॉल नंबर 281 का  उद्घाटन किया व असम प्रदेश के बनने वाले पवेलियन के स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर  सांसद कहा कि दुनिया भर के लोगों को कुरुक्षेत्र की भूमि से पवित्र ग्रंथ गीता का उपदेश मिला है।

सांसद नाभा कुमार सरानिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023 में असम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने का पहला अवसर सरकार की तरफ से दिया गया है। इस गीता उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की भूमि पर महोत्सव के दौरान असम को पार्टनर राज्य बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस पावन धरा पर ही भगवान श्री कृष्ण ने विश्व की समस्याओं का निवारण करने और सदैव सही राह पर चलने के लिए गीता के उपदेश दिए, यह उपदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal