पानीपत से जुड़े ISIS के तार, आतंकी हरीश फारूकी व अनुराग उर्फ रेहान को STF ने किया गिरफ्तार

3/21/2024 8:57:32 PM

पानीपत(सचिन शर्मा): नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के इनपुट पर असम STF ने भारत के ISIS प्रमुख आतंकी हरीश फारूकी और उसके सहयोगी अनुराग उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया है। दोनों बांग्लादेश की सीमा क्रॉस करके असम में पहुंचे थे। असम एसटीएफ द्वारा हरीश फारुकी उर्फ हरीश अजमल फारुकी के साथ पकड़े जाने वाले आतंकी अनुराग उर्फ रेहान पानीपत जिले के गांव दीवाना का रहने वाला है। यहीं पर उसका जन्म हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार आतंकी रेहान का पिता पेशे से वकील था। 1992 में उसके पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मां और भाई के साथ दिल्ली में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि अनुराग के गांव का घर पिछले 25 साल से किराए पर है। अनुराग उर्फ रेहान व उसका भाई दोनों ही रेलवे में तैनात हैं।

किराए पर रहने वाली संगीता नाम की महिला ने बताया कि वह पिछले 8 महीने से इस घर में किराए के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिस प्रकार की खबरें मीडिया में चल रही है उनको ऐसी खबरों के बारे में यहां पहुंच रहे मीडिया कर्मियों की तरफ से ही जानकारी मिली हैं। उन्होंने बताया कि वह सरोज दीदी के घर में पिछले 8 महीने से रह रही है और उन्हीं को तीन से चार महीने का किराया इकट्ठा देती हैं। इससे ज्यादा उन्हें कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने बताया कि ना ही उन्होंने उनके बच्चों को एक बार भी देखा है।

वहीं जय भगवान नाम के ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि इनका एक मकान गांव के अंदर भी है, जो इन्होंने बेच दिया था वही एक प्लॉट और एक मकान अभी भी गांव में है। उन्होंने बताया कि 20 साल से ज्यादा का वक्त इनको यहां रहते हुए हो चुका है।  उनके परिवार के कई सदस्य भी यहीं रहते हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal