मामूली विवाद में युवकों ने महिलाओं से की मारपीट, गर्भवती के पेट में मारी लात व फाड़े कपड़े

8/24/2020 1:42:08 PM

पानीपत : शहर की एक कॉलोनी में 8-10 युवकों ने मामूली विवाद में 2 महिलाओं से मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं आरोप है कि युवक ने गर्भवती महिला के पेट में लात मारी। पीड़ित महिलाओं ने अपना उपचार करवाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। 

एक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके घर के बाहर उनकी मोटरसाइकिल रेहड़ा खड़ा था। जिसे एक कंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। जब उसने इसका विरोध किया को कंटेनर वाले ने गाली-गलौच शुरु कर दी व फोन करके 8-10 युवकों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने उसके घर पर आई गर्भवती भांजी के पेट में भी लात मारी है। जिससे उसकी भी हालत काफी बिगड़ी है। जिन्होंने बाद में अस्पताल में उपचार करवाया है। पुलिसने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

Manisha rana