अब पंजाब में विधानसभा चुनाव की लड़ी जाएगी लड़ाई : चढूनी

12/12/2021 10:28:59 AM

पानीपत/समालखा : तीन काले कृषि कानून को वापस करवाने की जीत के बाद हमारा अगला आंदोलन पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव होगा और यह चुनावी आंदोलन युद्ध स्तर पर लड़कर पंजाब में चुनाव जीतना होगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने दिल्ली आंदोलन खत्म करके करनाल की ओर जाते हुए समालखा में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के विभिन्न किसान संगठनों ने जिस तरह से इस आंदोलन में नि:स्वार्थ भाग लिया और जिस तरह से उसमें अपना सहयोग दिया यह एक अभूतपूर्व जीत दर्ज करवाने का सहयोग साबित हुआ है। 3 काले कृषि कानून वापस लेने की लड़ाई तो लड़ ली लेकिन अब पंजाब विधानसभा चुनाव की लड़ाई को लडऩा है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में हम सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और अगर किसी पार्टी के साथ गठबंधन भी करना पड़ा तो वह भी अच्छी छवि की पार्टी के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुधीर जाखड़, राम सिंह, रामबीर झटीपुर, नदीम गुर्जर, संजय कादियान, काला, जगतार सिंह व देवेंद्र जाटल के अलावा काफी लोगों ने गुरनाम सिंह चढूनी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अगर सरकार एम.एस.पी. को लेकर गड़बड़ करती है तो आंदोलन दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana