अटल सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने उठाया खौफनाकर कदम, युवक एक लड़की से करता था प्यार...
punjabkesari.in Tuesday, Mar 18, 2025 - 03:08 PM (IST)

यमुनानगर: जिले के एक गांव में अटल सेवा केंद्र के ऑपरेटर ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक एक लड़की से प्यार करता था। लड़की के लापता होने पर परिजनों से उसके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि लड़की उसकी रात को घर लौट आई थी, लेकिन उसके परिजन युवक को फोन करके धमकियां दे रहे थे। जिस से परेशान होकर युवक ने जानलेवा कदम उठाया।
घटना यमुनानगर के गांव करेड़ा खुर्द की है। 26 वर्षीय युवक रजत कुमार उर्फ ऋषभ अटल सेवा केंद्र में आॅपरेटर के रूप में कार्यरत था। मृतक युवक के पिता अशोक कुमार ने बताया कि रजत पिछले दो साल से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था।13 तारीख को युवती अपने घर से लापता हो गई। इस दौरान युवती के परिवार ने गांधीनगर थाने में रजत और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। युवती उसी रात घर लौट आई, लेकिन इसके बाद भी उसके परिजनों ने रजत को लगातार फोन पर धमकियां देना जारी रखा। इन धमकियों से परेशान होकर रजत ने अटल सेवा केंद्र के पीछे एक मकान में चुन्नी से फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही यमुनानगर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता अशोक कुमार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।