अटेली को मिली 639 लाख रूपये की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री बोली- ये तो सिर्फ ट्रेलर...

punjabkesari.in Thursday, May 01, 2025 - 06:11 PM (IST)

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : हरियाणा की स्वास्थ्यमंत्री आरती सिंह राव ने आज अटेली हलके को 639.21 लाख रुपए की 70 विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं की सौगात दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कनीना के प्रशासनिक भवन के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में 394 लाख रुपए के उद्घाटन तथा 240 लाख रुपए के शिलान्यास किए। इसके अलावा उन्होंने जिला रेडक्रॉस तथा ऐलिम्को के सहयोगसे 38 दिव्यांगों को 4.62 लाख के इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल तथा अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए हैं।

इस मौके पर नागरिकों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य नागरिक अस्पतालों में प्राथमिक उपचार से लेकर उच्च गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। स्वास्थ्य मंत्री ने अटेली हलके के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ये कार्य तो केवल ट्रेलर है, विकास की पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंनें कहा कि अगले साढ़े 4 साल में विकास की और गंगा बहेगी। 

PunjabKesari

नागरिकों को दी जाएंगी बेहतर सुविधा- आरती राव

मंत्री ने कहा कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। नागरिक अस्पताल नारनौल में भी पिछले दिनों एक करोड़ रुपए की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन मशीन दी गई है। अब यहां भी ब्लड के अलग-अलग कंपोनेंट तैयार हो सकेंगे और डेंगू के मरीजों के लिए प्लेटलेट्स के अलावा फ्रेश फ्रोजन प्लाजमा इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static