लाखों रुपए से भरे ATM को काटकर उखाड़ ले गए चोर

10/24/2019 11:24:36 AM

बावल (रोहिल्ला): बावल के औद्योगिक क्षेत्र सैक्टर-3 स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बूथ पर लगे एक ए.टी.एम. को देर रात को गैस कटर से काटकर चोर उखाड़ ले गए। इस वारदात का बुधवार की सुबह खुलासा हुआ तो मौके पर पहुंची पुलिस ने बूथ का जायजा लिया। इस ए.टी.एम. में 5.40 लाख रुपए भरे हुए थे।

कसौला थाना के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि बीती देर रात को चोर गैस कटर के साथ बूथ में पहुंचे और उसे काटकर नोटों से भरी ट्रॉली लेकर चम्पत हो गए। सुबह 5 बजे निकटवर्ती एक कम्पनी के गार्ड ने जब ए.टी.एम. मशीन को खुला देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। गैस कटर के कारण पूरी मशीन धुआं से काली हो गई थी। पुलिस ने ए.टी.एम. के निकट लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात बदमाशों के लिए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Isha