गार्ड को बंधक बनाकर ए.टी.एम. उखाड़ ले गए बदमाश, वारदात से पहले आलमपुर से चुराई थी गाड़ी

7/27/2020 11:47:16 AM

तोशाम (भारद्वाज) : गार्ड को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर स्थानीय बाजार स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. को बदमाश उखाड़ कर ले गए। वर्ष 2018 में भी इसी ए.टी.एम. को बदमाश  उखाड़ कर ले गए थे। बदमाश ए.टी.एम. को गांव रिवासा के पास खेतों में फैंककर फरार हो गए। घटना की शिकायत गार्ड सूरज ने पुलिस में की है। 

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ए.एस.पी. वरुण सिंगला ने बताया कि जिस ए.एस.पी. वरुण सिंगला तो उखाड़ा गया है उसमें कैश नहीं था। पुलिस को दी शिकायत में तोशाम निवासी सूरज ने बताया कि वह 25-26 जुलाई की रात को पुराने सिविल अस्पताल वाली सड़क पर एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. की सुरक्षा में तैनात था। लगभग 2 बजे से उसे ए.टी.एम. का शट्टर तोड़ने की आवाज सुनाई दी।

उसने बाहर की तरफ देखा तो शट्टर आधा उठा हुआ था तभी 2 नकाबपोश युवक अंदर घुसे जिनके हाथ में पिस्तौल थी। उन युवकों ने उस पर पिस्तौल तान दी और उसे बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी में चालक व अन्य युवक के बीच में बिठा दिया। इसके बाद पिस्तौल लिए दोनों युवक ए.टी.एम. के अंदर घुस गए और ए.टी.एम. रस्सा बांध कर पिकअप उखाड़ने  लगे। गार्ड ने बताया कि तभी मौका पाकर वह गाडी़ से उतरकर भाग गया। उसने अपने मोबाइल ए.टी.एम. के अंदर चार्ज लगा रखा था जो उसे बाद में नहीं मिला। आरोपी काले रंग की टी-शर्ट और लोअर पहने हुए है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिवासा के खेतों से ए.टी.एम. व पिकअप गाड़ी को बरामद किया है। चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले आलमपुर से पिकअप गाड़ी चुराई और उसके बाद पिकअप लेकर वारदात को अंजाम देने के लिए तोशाम पहुंच गए। 

Edited By

Manisha rana