ATM को गैस कटर से काटकर 32 लाख ले गए बदमाश, क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए थे नकाबपोश

12/23/2020 8:55:51 AM

भिवानी : जूई स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. को गैस कटर से काटकर क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए नकाबपोश मंगलवार अलसुबह ए.टी.एम. से लाखों रुपए निकाल ले गए। घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए 5 बदमाश मंगलवार अलसुबह जुई स्थित एच.डी.एफ.सी. बैंक के ए.टी.एम. कक्ष में घुसे और ए.टी.एम. को गैस कटर से काटर मशीन में रखे करीब 32 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। जूई एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा मैनेजर हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को अच्छी तरीके से बैंक को बंद करके गए थे। सुबह पता चला कि बैंक का ए.टी.एम. बदमाशों द्वारा काट लिया है। बैंक मैनेजर ने बताया कि सुबह 6 से रात 10 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड रहते हैं। इसके बाद ए.टी.एम. बंद कर दिया जाता है। शटर को काटकर ए.टी.एम. मशीन को उखाड़ा गया। ए.टी.एम. में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में घटना कैद हो गई है।

Manisha rana