करनाल में बुजुर्ग दंपति पर दामाद ने किया जानलेवा हमला

9/14/2017 1:13:01 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): करनाल में बुजुर्ग दंपति पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। जिससे दंपति बुरी तरह से घायल हो गया। जिन्हें कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपति ईश्वर दहिया व सरोज बाला को देर रात करीब सवा 11 बजे जब वह सेक्टर 9 स्थित अपने घर पर सो रहे थे तभी उनका दामाद अखिल गोयत हथियारबंद चार बदमाशों के साथ आया और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।

बुजुर्ग दंपति ने बताया कि उनका दामाद पेशे से वकील है और अभी उनकी बेटी के साथ उसका तलाक का केस चल रहा है। उसके बावजूद उनके दामाद ने दूसरी शादी भी कर ली है।

वह लगातार उन पर दबाव भी बनाता रहता है कि वह अपने कोर्ट व पुलिस में डाले गए केस वापिस ले ले। जिसके चलते उसने रात को उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। दंपति ने बताया कि उन पर पहले भी कई बार हमला हो चुका है। बुजुर्ग दंपति पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है।