हरियाणा-यूपी सीमा विवाद: खेतों की जुताई करते वक्त किया हमला, 10 से 12 किसान गंभीर घायल

11/19/2020 4:22:13 PM

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों में एक बार फिर सीमा को लेकर विवाद हो गया। वीरवार को सोनीपत के गांव जाजल में खेतों की जुताई कर रहे किसानों पर यूपी से आए लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में 10 से 12 किसान गंभीर रूप से घायल गए। घायल किसानों को सिविल अस्पताल सोनीपत लाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इस हमले के बाद गांव जाजल में दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की मीटिंग चल रही है। 

vinod kumar