वन विभाग की टीम पर लाठी-कुल्हाड़ों से हमला, दो अधिकारी गंभीर घायल

9/16/2020 6:03:31 PM

नारनौल (भालेंद्र यादव): नारनौल में नांगल चौधरी के गांव कालबा में आज वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में विभाग के दो अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। राह चलते लोगों ने दोनों अफसरों को बचाआ और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 



पिछले दिनों नांगल चौधरी की अरावली की पहाड़ियों में ड्रोन से डाले गए बीज का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारी रेंजर रजनीश कुमार व उप रेंजर चन्द्र गुप्त वापस लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते में कालबा गांव में सड़क किनारे से कुछ लोगों को जेसीबी से पेड़ो की मिट्टी उठाते देखा। इस पर जब अधिकारियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने ने उन पर लाठी कुल्हाड़ों से हमला कर दिया। जिससे रेंजर रजनीश यादव व डिप्टी रेंजर चन्द्र गुप्त गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 



वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में जुटी गई। घायल रेंजर ने मौजूदा सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ बाइनेम व अन्य पांच-छह लोगों सहित तीन महिलाओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

vinod kumar