पंजाब में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला : कैप्टन अभिमन्यु

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 07:58 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ने पंजाब केसरी समूह के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा की जा रही दमन की कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक बार फिर से आपातकाल के दिनों की याद को ताजा कर दिया है। 

भाजपा नेता ने कहा कि वह मीडिया की पूर्ण स्वायत्तता के पक्षधर हैं। पंजाब सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए मीडिया का गला नहीं घोंट सकती है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने पंजाब सरकार को सलाह दी है कि वह मीडिया को चुप कराने की बजाय अपनी गलतियों को सुधारने व जनकल्याण पर फोकस करे।

 पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि आप सरकार ने मीडिया समूह व उसके प्रतिष्ठानों पर पुलिस भेजकर अपनी तानाशाही की परिचय दिया है। उन्होंने राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद कटारिया से अनुरोध किया कि वह इस मामले में दखल दें ताकि मीडिया स्वतंत्र रूप से कार्य कर सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static