मछली पकडऩे से रोका तो किया हमला, पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्रता

6/9/2021 12:03:37 PM

 

कनीना (योगेंद्र सिंह) : समीपस्थ गांव उन्हाड़ी के जोहड़ में मछली पालन का ठेका लेने वालों के साथ आधा दर्जन लोगों ने जमकर मारपीट की, उनके पर्स छीन लिए। पुलिस ने बताया कि टोडापुर निवासी विवेक शर्मा ने पार्टनरशिप में उन्हाड़ी गांव में मछली पालन के लिए जोहड़ लीज पर ले रखा है। वह जोहड़ पर दवाई डालने के लिए अपने साथी सुखराम, भरत व सतीश के साथ वहां गया तो देखा कुछ लोग वहां पर नहाने के साथ ही मछली पकड़ रहे हैं।

इस पर विवेक शर्मा ने उन्हें बताया कि यह जोहड़ उन्होंने लीज पर ले रखा है, मछली पकडऩा गैरकानूनी है। इसके बाद भी वह लोग नहीं माने और शराब के नशे में मदहोश करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो उनके साथ ही आरोपियों ने अभद्रता की। इस पर पुलिस ने भी इनके खिलाफ अलग से एक मामला दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha