सो रहे अपने ही परिवार पर किया हमला, 1 की मौत

11/10/2019 10:45:12 AM

अम्बाला शहर: शम्भू के साथ लगती पंजाब सीमा पर स्थित गांव तेपला में सो रहे परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के अन्य घायलों को इलाज के लिए शहर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टर द्वारा घायलों की जांच कर बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए  चंडीगढ़- 32 रैफर कर दिया। वहीं, मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। 

तेपला निवासी हजिन्द्र (42) मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार रात को उसका अपने परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते हजिन्द्र ने रात को घर में सो रही पत्नी कुलविंद्र कौर (40), बेटी अंशिका (12), बेटा जसदीप (9), छोटी बेटी वंशिका (6) व नायब कौर पर तेजधारा हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय निवासी उन्हें इलाज के लिए शहर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन नायब कौर की मौत हो चुकी थी। 

सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार घटना के बाद से ही हरजिन्द्र लापता है। पुलिस द्वारा मामले के हर पहलू से जांच की जाएगी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

Isha