बहादुरगढ़ में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को किया घायल

9/30/2022 4:16:25 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में अकेली रह रही एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के चेहरे को दांत से काटकर नोच डाला। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। यह वारदात रात के समय हुई। 

जानकारी के मुताबिक बहादुरगढ़ के सांखोल गांव में यूपी के इलाहाबाद से दो दिन पहले ही महिला रहने के लिए आई है। रात के समय जब वह अपने किराए के कमरे में सो रही थी। तो उसी दौरान पड़ोसी युवक नशे की हालत में उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ रेप की कोशिश की। महिला ने जब विरोध करने की कोशिश की तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और बाद में महिला के गाल पर दांत से काट कर उसे नोच डाला। जिसके बाद महिला दर्द से चिल्लाने लगी, तो आरोपी मौके से भाग गया। रात के समय ही महिला और उसके परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पीड़ित महिला के बयान दर्ज नहीं किए गए। यहां तक कि इस संबंध में पुलिस ने अब तक किसी तरह की एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। 

वहीं पीड़ित महिला के परिजन उसे इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। महिला ने पीड़ित को गिरफ्तार करने व उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कुछ कदम उठाती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana