चाची ने सम्बन्ध बनाने से किया मना तो वायरल कर दी क्लिप, आरोपी काबू

5/2/2019 11:35:09 AM

गोहाना (अरोड़ा): शहर थाना क्षेत्र की एक महिला से भतीजे द्वारा प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आया है। जब चाची के सम्बन्ध बनाने से मना किया तो आरोपी ने क्लिप को वायरल कर दिया।

पुलिस शिकायत में महिला ने बताया कि करीब अढ़ाई साल पहले उसका पति किसी काम से दिल्ली गया हुआ था और उसकी सास अपने मायके गई थी। उस समय उसका भतीजा उनके घर आया और बोला कि वह मंदिर से प्रसाद लेकर आया है। प्रसाद खाने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो वह नग्न मिली। भतीजे ने दुष्कर्म करके मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली थी। इसके बाद भतीजे ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे कई बार सम्बंध बनाए और ब्लैकमेल करके 10 हजार रुपए भी ऐंठ लिए थे।

जब उसने सम्बंध बनाने से मना किया तो भतीजे ने वीडियो वायरल कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 4800 रुपए और मोबाइल  बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Shivam