Hisar Accident: हिसार में ऑटो और कार में भीषण टक्कर, 3 महीने के बच्चे सहित 13 लोग घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 01:37 PM (IST)

हिसार : हिसार जिले में ढंडूर पुल के पास कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिसमें 3 महीने का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में एडमिट करवाया। 

घायल ने बताया कि वे राजस्थान के अमरपुरा में धोक लगाने के लिए परिवार के साथ ऑटो में गए थे। आज सुबह 8 बजे वापस लौट रहे थे। जब ढंडूर पुल के पास ऑटो सड़क की दूसरी तरफ मुड़ रहा था, तभी कार से टक्कर हो गई। वहीं कार सवार घायल ने बताया कि वह और उसकी बहन, देवर और बेटा जालंधर से अपने घर झुंझनू जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static