ऑटो चालकों ने की महिला से मारपीट, जान से मारने की धमकी

11/13/2022 7:42:47 PM

गुड़गांव,(ब्यूरो): उद्योग विहार थाना क्षेत्र में ऑटो चालक द्वारा एक्सीडेंट करने पर विरोध करना महिला को मंहगा पड़ गया। ऑटो चालक ने अन्य लोगों को बुला लिया, जिसके बाद महिला के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


यूपी के कानपुर निवासी महिला ममता शर्मा यहां दिल्ली के कापसहेड़ा में रहती है। वह किसी काम से गुडग़ांव आई थी। जब वह ई-रिक्शा में बैठकर कापसहेड़ा की ओर जा रही थी तो एक ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। महिला ने ऑटो चालक मुन्ना से इस बाबत विरोध जताते हुए ई-रिक्शा के नुकसान की भरपाई की बात कही तो उसने ऑटो प्रधान पंकज को बुला लिया। पंकज अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और महिला से गाली गलौच करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो पंकज ने महिला से मारपीट की वहीं महिला को किडनेप करने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi