पानीपत के मेयर के रूप में अवनीत कौर ने ली शपथ

1/4/2019 5:24:23 PM

पानीपत(अनिल कुमार): नगर निगम पानीपत में मेयर चुनाव में बहुमत वोटों से जीती भाजपा समर्थित अवनीत कौर ने आज मेयर के रूप में शपथ ग्रहण की। आज से वे पानीपत निगम की कमान संभालेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में नगर निगम पार्षद के 26 सदस्यों ने भी पार्षद पद की शपथ ग्रहण की। इस मौके पर कार्यक्रम में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा व विधायिका रोहिता रेवड़ी भी मौजूद रही।



उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणा के पांच जिलों में नगर निगम चुनाव हुए थे, पांचों ही जिलों में भाजपा ने जीत हासिल की। पानीपत की अवनीत कौर ने चुनाव में रिकार्ड तोड़ जीत हासिल की। अवनीत को 1 लाख 26 हजार 321 वोट मिले,  जिन्होंने 74 हजार 940 वोटों से जीत हासिल की है।



यह भी पढ़ें: मेयर चुनाव: पानीपत की नई 'सरदारनी' बनी अवनीत कौर, बंपर वोटों से मिली जीत(Video)

Shivam