भारतीय सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर भड़के विज,आजम खान को सुनाई खरी-खरी

6/30/2017 9:28:43 AM

अम्बाला छावनी (जतिन):कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आजम खान की जुबान बहुत लम्बी हो गई है और उसकी जुबान बंद करनी चाहिए अगर सेना का हौसला बढ़ा नहीं सकते तो बकवास भी नहीं करनी चाहिए। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा मुख्यमंत्री को ट्रेनी कहने पर अनिल विज ने कड़ा प्रहार करते कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बहुत काबिल हैं। जो भी मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलता है उसे अपनी जुबान पर लगाम लगा देनी चाहिए। 

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने भारतीय सेना पर गंभीर आरोप लगाते यहां तक कह दिया था कि वह दुष्कर्म के मामलों में शामिल रहती है। उत्तर प्रदेश के रामपुर के एक कार्यक्रम में आजम खान ने कहा कि औरतों ने सेना के जवानों को मारकर उनके प्राइवेट पार्ट काट दिए थे। एन.डी.ए. की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद वीरवार पंचकूला के रैड बिशप पर्यटक स्थल से हरियाणा और पंजाब के भाजपा सांसदों से समर्थन लेने आ रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने समर्थक बी.जे.पी. कार्यकर्ताओं सहित चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व अपने निवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि हमें उम्मीद है कि पंजाब और हरियाणा के विधायक और सांसद उन्हें भरपूर समर्थन देंगे। वहीं, विज ने अम्बाला में देर रात्रि में तेज बरसात से गिरे मकान में दबे 2 बच्चों की हर प्रकार की पूरी मदद के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।