ढोंगी बाबा का बेटा बोला- दोषी है मेरा पिता तो फांसी पर लटका दो

7/24/2018 12:51:47 PM

टोहाना( सुशील सिंगला): महिलाओं का यौन शोषण करने के बाद उनकी अश्रलील विडियों बनाने के घिनौने कार्य जैसे आरोप को लेकर पुलिस का रिंमाड पर चल रहे बिल्लु उर्फ बाबा अमरपुरी का बेटा व बेटी सामने अाए हैं। इस घटना के बाद वे बेहद दुखी है। उनका कहना है कि इस मामले में उनका कोई कसूर नहीं है अगर उनके पिता दोषी है तो उसे बेशक फांसी दे दी जाए लेकिन उनके पिता के अपराध की सजा परिवार के लोगों को तंग करके न दी जाए। 

वहीं बाबा के बेटे ने मांग की है कि जिस शख्स ने वीडियो वायरल की हैं उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उसके खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रावाई की जाए।  उसका कहना है कि इस घटना के बाद उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 बता दें कि यह बाबा टोहाना के मुख्य बाजार में जलेबी बनाने की रेहड़ी लगता था। उसकी जलेबिया बड़ी प्रसिद्ध थी, बदलते समय के साथ तीज त्यौहार पर बडे स्टाल लगा कर मिठाईयां भी बेचता था। उसका व्यापार लगातार बढ रहा था। इस बीच उसने अपने व्यापार से हटकर जादू-टोना शुरू कर दिया और खुद को नागा बाबा घोषित कर दिया।बाबा के पास आसपास के लोगों की भीड़ लगने लगी जिसके बाद शहर के बीचोंबीच मंदिर भी बना लिया। बताया जा रहा है कि बाबा के पास ज्यादातर महिलाएं ही आती थी।

 वहीं गुफा के बारे में उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है यह एक बेसमेंट है जिसमें हमारे आने जाने वाले लोग रुकते थे इसके साथ ही साधु संप्रदाय में एक बात होती है कि जब उनकी मृत्यु होती है तो उन्हें जलाया नहीं जाता दफनाया जाता है। 
 

Deepak Paul