राम रहीम के अनुयायियों के लिए अच्छी खबर, अब सुन सकेंगे बाबा की आवाज

5/1/2021 3:22:11 PM

रोहतक: दुष्कर्म और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जल्द ही RJ की  ट्रेनिंग लेंगे। दो दिन पहले ही यहां रेडियो सेवा शुरू की गई है। 5 कैदियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, अब अगले कैदियों में बाबा का नाम भी शामिल है।  बता दें जेल इस समय 1016 विचाराधीन और 607 सजायाफ्ता कैदी हैं। सेफ्टी प्रोटोकॉल के चलते यहां मिलाई बंद है। ऐसे में उनके पास टेलीविजन के अलावा इस अकेलेपन को दूर करने का दूसरा कोई साधन नहीं है। इसी अकेलेपन को हरने के लिए जेल में तिनका-तिनका फाउंडेशन की मदद से रेडियो सेवा शुरू की गई है।



जेल के भीतर ही एक स्टूडियो बनाया गया है। मुख्य स्थानों और बैरक के पास स्पीकर लगाए गए हैं। सुबह जेल खुलने के बाद इसे शुरू किया जाता है। कैदियों की ओर से अपने गाने और भजन की फरमाइश की जाती है। इसे आने वाले समय पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।



जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने कहा कि जेल में रेडियो सेवा शुरू हो गई। इसमें कैदियों की प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। जेल में 10 कैदियों को उनकी आवाज, शौक और शिक्षा के आधार पर रेडियो जॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें गुरमीत राम रहीम सिंह का नाम भी आया हुआ है। फाउंडेशन की ओर से जल्द ही इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha