Haryana: बाबा राम रहीम की आज होगी जेल वापसी, लौटने से पहले किया ये खास काम...हनीप्रीत भी आई नजर

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 12:25 PM (IST)

सिरसा(सतनाम): सिरसा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम ने शाह सतनाम जी धाम के मुख्य गेट का उद्घाटन किया। आज बाबा राम रहीम की पेरोल खत्म होने वाली है और बाबा राम रहीम ने कल डेरा सच्चा सौदा के शाह सतनाम जी धाम का उद्घाटन किया है। पैरोल खत्म होने से एक दिन पहले पुराने डेरे के रेनोवेशन (नवीनीकरण) का उद्घाटन किया। समारोह में हनीप्रीत इंसा भी मौजूद थीं। हनीप्रीत डेरा प्रमुख की सबसे करीबी शिष्या और मुंहबोली बेटी हैं। लंबे टाइम के बाद वे राम रहीम के साथ दिखाई दीं।

पैरोल पर आने के बाद राम रहीम पहली बार श्रद्धालुओं के बीच दिखाई दिए । अभी तक जितनी बार भी वह जेल से बाहर आए है , डेरे के अंदर ही रहा या वीडियो के जरिए अनुयायियों से प्रवचन दिए। इस डेरे का रेनोवेशन उसने खुद अपने सामने कराया है। इसमें अब कई सुविधाएं बढ़ाई गईं हैं। जैसे दो से तीन विशाल गेट लगाए गए हैं। साध-संगत के लिए होटल भी बनाया गया है, जहां पर वे ठहर सकेंगे। इसके चारों ओर गेट पर हाथी की प्रतिमा बनाई गई है, जो देखने में ही आकर्षित करते हैं।

हालांकि, अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। आज शुक्रवार को राम रहीम दोबारा रोहतक की सुनारिया जेल चला जाएगा। इससे पहले ही डेरा प्रमुख ने डेरे का शुभ-मुहूर्त कर संगत की सेवा के लिए खोल दिया है। इसकी कुछ फोटो भी सामने आईं हैं।

 
शाह मस्ताना के समय किया गया था निर्माण
सिरसा के इस डेरे का निर्माण शाह मस्ताना के समय किया गया था। शाह सतनाम भी इस डेरे से ता-उम्र जुड़े रहे। राम रहीम द्वारा गद्दीनशीन होने के बाद यहां से कुछ दूर आगे नए डेरे का निर्माण किया गया। मगर, विवादों में घिरे राम रहीम के जेल चले जाने के बाद पुराना डेरा ही डेरा सच्चा सौदा से जुड़े अनुयायियों का केंद्र बन गया। इसके बाद नए और पुराने डेरे के प्रेमियों की जमात खड़ी होनी शुरू हो गई।

पैरोल पर आने के बाद डेरा प्रमुख ने खुद कराया रेनोवेशन
26 मई 2026 को डेरा प्रमुख ने पैरोल पर आने के बाद पुराने डेरे का रेनोवेशन शुरू कराया। इससे पुराने डेरे से जुड़े अनुयायी काफी खुश है। डेरा प्रबंधन ने पुराने डेरे के एंट्री द्वारों में बदलाव करते हुए भव्य रूप दिया है। पास में एक भव्य कैंटीन का भी निर्माण किया गया है। डेरा प्रमुख ने सारा काम अपनी देख-रेख में करवाया है।

अभी भी काफी काम बाकी, साध-संगल के खोला
 डेरे से जुड़ें लोगों के मुताबिक, पिछली बार जनवरी में पैरोल पर आने के बाद डेरा प्रमुख ने रेनोवेशन का काम शुरू करवाया था। पहले यहां पर साधारण प्रवेश द्वार बने हुए थे। मगर, अब नया रुप दिया गया है। हालांकि अभी काफी काम बाकी है, लेकिन डेरा प्रमुख ने गुरुवार को इसे साध-संगत को समर्पित कर दिया।
रेनोवेशन के बाद डेरे की कुछ तस्वीरें….

 
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर 26 मई)सुबह 6.30 बजे रोहतक की सुनारिया जेल से आया था और करीब सवा 9 बजे सिरसा डेरे पहुंचा। तब से पुराने डेरे का निर्माण कार्य देख-रेख में करवाया। निर्माण कार्य के चलते परदा डाला गया था। इस दौरान अनुयायियों को मोबाइल से वीडियो और फोटो खींचने की मनाही थी।

अब तक 16 बार पैरोल-फरलो पर जेल से बाहर आ चुका डेरा प्रमुख
साध्वियों के यौन उत्पीड़न में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम की ये 16वीं पैरोल या फरलो है। इस साल के पहले 5 महीनों में ही वह दूसरी बार जेल से बाहर आया है। जनवरी-2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह फरवरी में ही वापस जेल लौटा था। वर्ष 2017 में सजा होने के बाद डेरा प्रमुख को इससे पहले 16 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static