सरकार ने दो-तीन बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए पास किए कृषि बिल: बाबा सिंह

12/13/2020 9:01:32 PM

पलवल (दिनेश): पद्मश्री पुरुस्कार सरकार को लौटाने के बाद पलवल धरने पर पहुंचे बाबा सेवासिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने दो-तीन बड़े घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए तीन कृषि बिल पास किए हैं। किसान-मजदूर की कोई बात सुनी नहीं जा रही है, जिसके चलते सभी धर्मों के लोगों को आज सड़कों पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

सेवा सिंह ने कहा कि केंद्र की सरकार को तीनों बिलों को वापस लेना ही होगा। उन्होंने कहा कि जिंदगी में पहली बार ऐसा देखा जब देश के सभी धर्मों के समझदार लोग एक साथ सड़कों पर उतरकर अपने हक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी इन्हीं में से एक है, जब उनकी मांग ही नहीं मानी जा रही तो पद्मश्री का ही क्या फायदा, इसलिए उन्होंने अपना पुरस्कार वापस सरकार को दे दिया। ऐसा नहीं की सरकार अपनी हठधर्मी पर अड़ी रहेगी, एक दिन सरकार को झुकना होगा, क्योंकि दिन-प्रतिदिन यह आंदोलन तेज हो रहा है। 

Shivam