बहादुरगढ़ एस.टी.एफ. के 3 पुलिसकर्मी निलंबित

11/23/2018 9:24:36 AM

गुडग़ांव(ब्यूरो): हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) के तीन पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें सहायक उप-निरीक्षक (ए.एस.आई.) संदीप, ए.एस.आई. लोकेश और कांस्टेबल प्रमोद शामिल हैं।  डी.जी.पी. बी.एस. संधू के स्तर पर डी.आई.जी. बी. सतीश बालन को सौंपी जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि बहादुरगढ़ एस.टी.एफ. के तीन पुलिस कर्मचारियों पर दिल्ली के व्यापारी का अपहरण करने का आरोप था जिसे 19 लाख रुपए फिरौती लेकर छोड़ गया था। जानकारी के अनुसार तीनों ने रणजीत नगर से व्यापारी का अपहरण किया था, जो सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया था। रिहा होने के बाद व्यापारी ने मामला दर्ज करवाया था।

Rakhi Yadav