बहादुरगढ़ : नकली नोटों के सप्लायर गिरफ्तार, करीब 48 हजार के जाली नोट किए बरामद
punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 04:57 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में नकली नोट सप्लाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 48 हजार रुपये के नकली नोट भी बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि दिल्ली के पंजाब खोड़ गांव निवासी मनजीत को बहादुरगढ़ की सीआईए पुलिस ने अवैध हथियार सहित काबू किया था। मनजीत की तलाशी ली गई तो उसके पास से 9500 रुपए के नकली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी मनजीत ने बताया कि उसने यह नोट सोनीपत के पीपली गांव निवासी फारुख से लिए थे। पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस को 38200 रुपये के नकली नोट मिले हैं। फारुख ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत से वह नकली नोट खरीद कर लाता था। इसी सूचना पर पुलिस ने बागपत निवासी इसरार नाम के एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह की चेन तक पहुंचने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?