बांग्लादेश में भी चल रहा है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

3/14/2018 7:51:55 PM

पानीपत(अनिल कुमार): बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारी फॉर गुड गर्वेनेंस मसूरी में चल रही 43वीं मिड कैरियर ट्रैनिंग ​के तहत भारत आए आज पानीपत में ​​​​बांग्लादेश से ​आए ​अन्य ​35 प्रशासनिक अधिकारियों ने पानीपत ​​शहर की संस्कृति, पुराण संग्रह, इतिहास के बारे में जानकरी ली। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सफतलता की प्रशंसा भी की।



बांग्लादेशी अधिकारियों ने हरियणा प्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण के लिए सबसे अच्छा अभियान है औ यह हमारे देश(बांग्लादेश) में भी चल रहा हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के सार्थक परिणाम आ रहे हैं।



उन्होंने कहा हमारी इस यात्रा से बांग्लादेश व भारत में आपसी रिश्ते और मजबूत होंगे। ग्रामीण इलाके में हो रहे कामों की भरपूर प्रशंसा की इसी दौरान सभी 35 प्रशासनिक अधिकारियों​ ने लघु सचिवालय में हो रहे कामों की जानकरी ली और पानीपत रिफानरी को भी देखा।