Haryana Top10: PM मोदी को चिट्ठी में लिख बजरंग पुनिया ने लौटाया पद्मश्री; विजेंद्र सिंह नहीं छोड़ेंगे राजनीति का मैदान, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

12/22/2023 10:07:10 PM

डेस्क: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव परिणाम के बाद से ही कुश्ती की दुनिया में भूचाल आया हुआ है। WFI के चुनाव में बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत हुई है। चुनाव परिणाम के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया ने प्रेंस वार्ता कर बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया था। अब बजरंग पुनिया ने पीएम मोदी के नाम चिट्ठी लिखकर अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया है...

मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने लिया यू टर्न; नहीं छोड़ेंगे राजनीति का मैदान, हरियाणा की इस सीट से लड़ेंगे 2024 का चुनाव

ओलंपियन मुक्केबाज व कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह के ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी। विजेंद्र ने इस ट्वीट से राजनीति छोड़ने के संकेत दिए थे। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “राजनीति को राम-राम भाई”। हलांकि अब उन्होंने यूं टर्न ले लिया है। विजेंद्र ने कहा कि कहा कि राम- राम का मतलब संन्यास नहीं है।

भाजपा विधायक लीलाराम बोले- बजरंग पुनिया ने एक मेडल ला लिया तो पूरा देश मोल लेगा क्या?

 कुश्ती खिलाड़ियों एवं बृजभूषण सिंह के बीच रही ‘दंगल’ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते गुरुवार को भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव में बृजभूषण के करीब संजय सिंह की जीत हुई है। जिसके बाद रोते साक्षी मलिक सन्सयास की घोषणा कर दी। वहीं अब इस विवाद में भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर की एंट्री हो गई है।

हरियाणा सरकार ने शीतलहर की छुट्टियों का किया ऐलान, जानें कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल

रियाणा सरकार ने स्कूलों में शीतलहर की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। गौरतलब है कि हर साल शीत ऋतु में 15 दिन की स्कूलों में छुट्टियां होती हैं। जिसके कारण सरकार ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की है। 16 जनवरी मंगलवार से दोबारा स्कूल खोले जाएंगे।

5 दोस्तों ने ही किया दोस्त का कत्ल, मर्डर करते हुए बनाई लाइव वीडियो... फिर सोशल मीडिया पर की वायरल

नरवाना के गुरथली गांव में दिल दहलाने की घटना सामने आई है जहाँ दोस्तों ने कहासुनी के बाद अपने ही दोस्त राकेश की लाठियो डंडो से पीट पीट कर घायल कर दिया जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। दहशत फैलाने के लिए हत्यारों ने बेरहमी से पिटाई करते कि वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा दी ।

हुड्डा पिता-पुत्र से मिली साक्षी मलिक, दीपेंद्र ने कहा संन्यास के फैसले पर करें पुनर्विचार

साक्षी मलिक ने बीते दिन पहलवानी से संन्यास ले लिया है। इसके बाद आज वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नेता दीपेंद्र हुड्डा से मिलीं। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग  साइट एक्स के माध्यम से दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भारत की एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता बहन साक्षी मलिक के साथ घोर अन्याय हुआ है। 

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के घर के बाहर फायरिंग, जान से मारने की भी दी गई धमकी

 हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा के आवास के बाहर कुछ लोगों द्वारा हवाई फायरिंग करने तथा परिवार की महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के आरोप हरियाणवी गायक केहर खरकिया व उसके साथियों पर लगे हैं। जुलाना थाना पुलिस ने मासूम शर्मा की भाभी की शिकायत पर गुरुवार को केहर खरकिया को नामजद कर 50 अन्य के खिलाफ

WFI के अध्यक्ष पद का चुनाव हारने के बाद पहली बार बोली अनिता श्योराण, कहा- लड़ाई में नहीं मिला न्याय

वीरवार को भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव हुआ जिसमें संजय सिंह 40 वोट से जीत गए। वहीं पूर्व कुश्ती पहलवान अनिता श्योराण कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद उम्मीदवार को महज 8 वोट ही मिले। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर चुनाव हारने के बाद अनिता श्योराण पहली बार मीडिया के सामने आई। 

एक किस्त नहीं दे पाया किसान तो बैंक ने छीना ट्रैक्टर, नाराज किसान यूनियन ने घेरा बैंक

 भारतीय किसान यूनियन ने एक निजी बैंक के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। आरोप है कि एक किस्त न दिए जाने के कारण बैंक वाले किसान का ट्रैक्टर छीन ले गए। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने के कारण किसान एक किश्त समय पर नहीं भर पाए। जिसके चलते बैंक के द्वारा किसान के ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है। हालांकि किसानों ने यह भी कहा है कि किसान किश्त भरने के लिए तैयार है, लेकिन फिर भी बैंक ट्रैक्टर वापस करने के लिए तैयार नहीं है।

रिश्ते हुए शर्मसार! देवरानी ने लुटवाई कई बार देवर के हाथों जेठानी की आबरू, गर्भवती होने पर पीड़िता का कराया गर्भपात

 सदर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। जहां एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी भाभी नशीला पराठा खिलाकर व कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोसी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।

हरियाणा सरकार ने 2024 का कैलेंडर किया जारी, जानें किस-किस त्योहार पर रहेंगी छुट्टियां

हरियाणा सरकार ने आगामी नए साल 2024 के लिए लिए सरकारी विभागों, स्कूलों आदि के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहां देखें-

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal