बालकुंज अधिकारियों ने फरार लड़कियों को बरामद कर परिजनों को सौंपा

9/27/2018 12:50:55 PM

छछरौली(सुमित अोबरॉय): बालकुंज प्रशासन के प्रयास से फरार हुई 2 लड़कियों को लगभग सुबह 3 बजे उनके ठिकानों से बरामद कर लिया है। यह लड़कियों आगे भागने की फिराक में थी। बालकुंज प्रशासन ने लड़कियों की जिला बाल कल्याण व परिजनों से काऊंसिलिंग करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। 

ज्ञात हो कि मंगलवार को फरार हुई छछरौली बालकुंज से 2 नाबालिग लड़कियां फरार हो गई थी। बालकुंज प्रशासन को जैसे ही सूचना मिली तो प्रशासन में हड़कंप मंच गया था। फरार हुई लड़कियों की सभी जगह तलाश की गई लेकिन लड़कियां न मिलने पर बालकुंज अधिकारियों की तरफ से टीम बनाई गई जिसमें सुपरिंटेंडेंट मोना चौहान, सुखविंद्र सिंह व अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई। रात को ही टीम ने यमुनानगर के कीॢत नगर में रह रही लड़की के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों से बात की तो परिजनों ने बताया कि वह अपनी मासी के पास लुधियाना में गई हैं जहां से उसको रात को ही बरामद कर लिया गया।

वहीं दूसरी लड़की जोकि नारायाणगढ़ की रहने वाली है को भी गुप्त सूचना के आधार पर उसे बरामद कर बालकुंज प्रशासन दोनों लड़कियों को छछरौली वापस ले आया। सुपरिंटैंडैंट मोना चौहान का कहना है कि लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने परिजनों के साथ रहना चाहती है इसलिए उन्हें बालकुंज से मुक्त किया जाए। दोनों लड़कियों को जिला बाल कल्याण अधिकारी व अन्य प्रशासन की मौजूदगी में परिजनों को सौंप दिया।  
 

Deepak Paul