बलबीर दलाल 25 फरवरी को भाजपा का थामेंगे दामन, नायब सैनी दिलाएंगे सदस्यता

2/23/2024 3:04:04 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार धनखड़): लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर दलाल भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। 25 फरवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की अगुवाई में हुए भाजपा का दामन थामेंगे। बहादुरगढ़ में होने वाले इस कार्यक्रम में कई सरपंच और ब्लॉक समिति के सदस्य भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के झज्जर जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने यह जानकारी बहादुरगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने किसान आंदोलन पर भी अपनी टिप्पणी की।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर दलाल भाजपा में 25 फरवरी के दिन शामिल होने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी बहादुरगढ़ में एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। इस दौरान बहादुरगढ़ क्षेत्र के कई ग्राम सरपंच और ब्लॉक समिति के सदस्य भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं । बलबीर दलाल बहादुरगढ़ के प्रसिद्ध समाज सेवाओं में से एक हैं उनके भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

भारतीय जनता पार्टी के झज्जर जिला अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने किसान आंदोलन पर भी अपनी टिप्पणी की है। उनका कहना है कि किसान आंदोलन की आड़ में प्रदेश के कुछ मुट्ठी भर लोग देश और प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए बहुत ही बेहतर काम किए हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Editor

Saurabh Pal