यमुनागर में कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची मतदान पेटी, सिक्योरिटी के किए कड़े इंतजाम

punjabkesari.in Saturday, Mar 01, 2025 - 04:21 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर नगर निगम का चुनाव रविवार को होगा जहां साढे़ 3 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आज अधिकारियों मतदान पेटियों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच चुके हैं।

यमुनानगर के आईटीआई में बनाए गए स्ट्रांग रूम से एसडीएम सोनू राम की देखरेख में कर्मचारियों ने मतदान सामग्री एवं मशीन सहित अन्य सामान लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। यमुनानगर में मेयर एवं 21 वार्डों के पार्षदों का चुनाव होगा। वार्ड नंबर 9 से भावना बिट्टू पहले ही निर्विरोध निर्वाचित चुनी जा चुकी हैं। 

PunjabKesari

एसडीएम सोनू राम ने बताया की तीसरी आंख की भी सारी व्यवस्था पर नजर रहेगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें ।उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे से शायद 6 बजे तक होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static