अब बलरामगढ़ होगा बल्लभगढ़ का नया नाम, CM ने की घोषणा

4/24/2017 11:55:10 AM

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बल्लभगढ़ में शिरकत की। जानकारी के अनुसार जहां उन्होंने विधायक मूलचंद शर्मा की मांग पर बल्लभगढ़ का नाम बदलकर बलरामगढ़ रखने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 37 करोड़ रुपए लागत की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे।