36 लाख का गबन करने वाला बैंक कर्मी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

9/1/2021 10:14:33 PM

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : बैंक से 36 लाख रुपए का गबन करने के मामले में पुलिस ने बैंक के एक कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि इस गबन केस में आरोपी ने 25 लाख रुपए बैंक खाते में वापिस जमा कर दिए थे लेकिन करीब 11 लाख 41 हजार रुपए का हिसाब नहीं दिया। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव गाह्डा निवासी अनिल कुमार पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक कोसली शाखा में वर्ष 2017-18 में बैंक कर्मी ने करीब 36 लाख 8 हजार 3 सौ 92 रुपए का फ्राड किया था। 

इस मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक रमेश कुमार ने पुलिस में की थी। आरोपी ने 25 लाख तो जमा कर दिए लेकिन 11 लाख 41 हजार रुपए का हिसाब नहीं दिया। इसी मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस रिमांड अवधि में गबन राशि एवं इस खेल में कौन-कौन शरीक थे के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगी। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar