सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास है भाजपा का संकल्प पत्र : बराला

4/9/2019 10:09:40 AM

चंडीगढ़ (बंसल): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने भाजपा के संकल्प पत्र को सवा सौ करोड़ देशवासियों का विश्वास बताया। उन्होंने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकल्प पत्र में भारत के हर उस मुद्दे को प्राथमिकता दी है, जो देश को मजबूत करके नया स्वरूप देने का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र नहीं बल्कि आगामी 5 सालों बाद नए युग का बनने वाला भारत है, जिसे मोदी सरकार साकार करेगी। बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भाजपा ने थोथी घोषणा न करके सच्चे अर्थों में राष्ट्र, राष्ट्रवाद को ध्यान में रखकर किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े, व्यापारी सहित आम आदमी के हितों को भी प्रमुखता दी है। 
 

Shivam