पूर्व मंत्री मांगेराम की नहीं हुई भाजपा के किसी भी मंत्री से मुलाकात: बराला

1/5/2019 10:46:33 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता की मुलाकात भाजपा के किसी नेता से नहीं हुई है। मांगे राम गुप्ता की मुलाकात न तो उनसे हुई है और न ही सीएम मनोहर लाल से हुई है। वे सिर्फ मीडिया में ही मांगे राम गुप्ता को देख रहे हैं और उनको पता भी नहीं है कि मांगे राम गुप्ता वर्तमान में कहां है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर उनको खरी खोटी सुनाई। बराला आज सिरसा के पंचायत भवन में कार्यकर्ताओ की मीटिंग ले रहे थे। 

बराला ने कहा कि जिस राज्य में कांग्रेस चुनाव जीतती है तो वहां पर कांग्रेस के नेता ईवीएम पर सवाल नहीं उठाते और जिस राज्य में चुनाव हारते हैं तो वहां ईवीएम पर  उठाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा की 10 सीटों के लिए तीन कलेस्टर बनाए गए हैं, जिनकी बैठक 19 से 21 जनवरी तक करनी है और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इनमे से एक कलेस्टर की बैठक भी लेंगे। 

उन्होंने जींद उपचुनाव के बारे में कहा कि जींद की जनता विकास के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन देंगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के पर्येवक्षक ओपी धनखड़ और सुधा यादव ने वहां जाकर कार्यकर्ताओं से उम्मीदवार के लिए चर्चा की है और वे जल्द ही अपनी रिपोर्ट देंगे और उस रिपोर्ट के बाद ही हाई कमान अपना उम्मीदवार उतारेगी। 

Shivam