CAA को हिंदू मुस्लिम विवाद का रूप देना चाहता है विपक्ष: बराला

12/20/2019 4:42:38 PM

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इसे वोट बैंक की राजनीति देखते हुए इसे हिंदू मुस्लिम विवाद का रूप देना चाहते हैं।

बराला ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बिल को सदन में रख चर्चा के बाद इसे बहुमत से पास कराया और ये कानून बना। इस कानून का उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू, बौद्ध, जैन, पारसी लोग जो वहां से उत्पीड़ित होकर भारत आते हैं, उन्हें नागरिकता देना है। लेकिन विपक्षी दल इसे वोट बैंक की राजनीति देखते हुए इसे हिंदू मुस्लिम विवाद का रूप देना चाहते हैं।

बराला ने कहा कि सीएए के विरोध को देखते हुए हरियाणा में सुरक्षा चाक-चौबंद के पूरे प्रबंध हैं, हरियाणा के लोग वोट की राजनीति के बहकावे में कभी नहीं आएंगे।
 

Shivam