हरियाणा BJP अध्यक्ष के बेटे पर छेड़छाड़ मामले में आया नया मोड़

8/5/2017 6:56:00 PM

चंडीगढ़ (मनमोहन सिंह): आई.ए.एस. की लड़की से छेड़छाड़ मामले में एक नया मोड़ आया। सूत्रों की माने तो राजनीतिक दवाब के चलते विकास पर लगाई गई धाराएं बदली जा रही है।

पहले भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर 365 और 511 धाराएं लगाई गई थी। जिनके तहत आरोपी को सात साल की सजा हो सकती थी, लेकिन अब इन धाराअों को हटा दिया गया है। अब 354 डी 185 मोटर वेहिकल एक्ट तथा 341 धाराएं लगाई हैं जो जमानती धाराएं हैं। जिससे साफ है कि राजनीतिक दवाब के चलते इन धाराअों को हटाया गया अौर विकास बराला अौर दूसरे आरोपी आशीष को जमानत मिली।