रानियां शहरी प्रधान के पद पर बिशम्बर छाबड़ा की जगह मक्खन सिंह ढिल्लों नियुक्त

7/30/2018 8:17:26 AM

चंडीगढ़(बंसल): इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, डा. अजय सिंह चौटाला एवं प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा सहित सभी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद पार्टी संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए पार्टी के विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। जिला सिरसा के रानियां शहरी प्रधान के पद पर बिशम्बर छाबड़ा की जगह मक्खन सिंह ढिल्लों पूर्व पार्षद को नियुक्त किया गया है। इसी के साथ प्रदेश के प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

इनैलो सुप्रीमो ने पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक तेलू राम जोगी को नियुक्त किया है, इसी के साथ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों में सिरसा से मलिक साहब, फतेहाबाद से रमेश चंद्र कम्बोज, हिसार से सज्जन लावट सोनी, जींद से मास्टर बलवंत जोगी, कैथल से हरिकृष्ण सैनी, अम्बाला से मक्खन सिंह लबाणा, यमुनानगर से धनवंतरी सैन, कुरुक्षेत्र से मास्टर हरि सिंह, पानीपत से रणधीर सिंह जांगड़ा, सोनीपत से ओमप्रकाश पांचाल, झज्जर से महेंद्र सैन ढाकला, रोहतक से धर्मवीर पांचाल, भिवानी से रमेश नुनसर, दादरी से अशोक स्वामी, महेंद्रगढ़ से अमर सिंह जांगड़ा, रेवाड़ी से टेक चंद सैनी, गुरुग्राम से अशोक जांगड़ा, पलवल से रामशरण, फरीदाबाद से सतपाल चपराना व मेवात से अकबर शाह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी है। 

इसी तरह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक शीला भ्यान को नियुक्त गया है। महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजकों में कृष्णा फौगाट को सिरसा, सरोज सांगा फतेहाबाद, छन्नो देवी हिसार, सुमित्रा देवी जींद, कमलेश बलबेहड़ा कैथल, सर्वजीत कौर अम्बाला, विजय बब्बर यमुनानगर, सुरजीत कौर कुरुक्षेत्र, प्रकाश कौर करनाल, मीनाक्षी वालिया पानीपत, प्रोमिला मलिक सोनीपत, बबीता पूनिया झज्जर, उमेश देवी रोहतक, इंदु परमार भिवानी, लक्ष्मी बलौदा दादरी, सुदेश ढिल्लों महेंद्रगढ़, कमला शर्मा रेवाड़ी, सुनीता कटारिया गुरुग्राम, जगजीत कौर पन्नू फरीदाबाद तथा सरोज को मेवात की जिला संयोजक नियुक्त किया है।

धारा सिंह को कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों में जिला सिरसा में भगत सिंह बैनीवाल, फतेहाबाद में गुरप्रीत सिंह नैन जे.ई., हिसार में सूबे सिंह सिवाच रिटायर्ड एक्स.ई.एन., जींद में शमशेर ढांडा, कैथल में ओमप्रकाश ढांडा किठाना, अम्बाला में धर्मपाल सैनी, यमुनानगर में बलवंत सिंह, करनाल में मास्टर केहर सिंह, पानीपत में मास्टर बलबीर सिंह जागलान, सोनीपत में जिले सिंह, झज्जर में सत्यवीर शास्त्री, रोहतक में रामचंद्र राठी, भिवानी में रणसिंह श्योराण, दादरी में महेंद्र जाखड़, महेंद्रगढ़ में दाता राम जांगड़ा, रेवाड़ी में बी.डी. यादव, गुरुग्राम में रति राम शर्मा, पलवल में गोपाल कुंडू, फरीदाबाद में धर्मपाल सिंह दलाल व मेवात में चरण सिंह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने बताया कि बाकी सभी प्रकोष्ठों की नियुक्तियां भी आने वाले कुछ दिनों में कर दी जाएंगी।
 

Rakhi Yadav