बरोदा उपचुनाव: योगेश्वर दत्त के साथ खड़े नजर आए अजय चौटाला, योगी ने किया ट्वीट
10/19/2020 7:58:14 PM
गोहाना (डेस्क): बरोदा उपचुनाव के दो पड़ावों को पार करने के बाद भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने अब बरोदा की जनता से जीत की उम्मीद की है। आज बरोदा उपचुनाव के लिए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जजपा के संरक्षक अजय चौटाला व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला योगेश्वर दत्त के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आए। वहीं भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें सांझा करते हुए हुए लिखा, 'इस बार बरोदा चुनेगा ईमानदार सरकार को'।
आप सभी के आशीर्वाद और स्नेह से बरोदा उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।
— Yogeshwar Dutt (@DuttYogi) October 19, 2020
इस बार बरोदा चुनेगा ईमानदार सरकार को #BJP4Baroda pic.twitter.com/WxMO1fOSLU
गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन की सरकार बनाने वाली जजपा बरोदा उपचुनाव में भी भाजपा का समर्थन दे रही है। भाजपा-जजपा ने योगेश्वर दत्त को अपना सांझा उम्मीदवार माना है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में योगेश्वर दत्त को भाजपा ने बरोदा की टिकट दी थी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।