बसताड़ा टोल प्लाजा लोकल वाहनों के लिए हुआ फ्री

7/2/2018 9:52:00 PM

घरौंडा(विवेक राणा): पन्द्रह दिनों तक टोल के खिलाफ चले आंदोलन में स्थानीय लोगों को जीत मिली है। विधायक हरविंदर कल्याण व टोल संघर्ष समिति और प्रशासन के बीच हुई बैठक में लोकल वाहनों के लिए बसताड़ा टोल प्लाजा टोल फ्री का फैसला हुआ। लोकल वाहनों के किए साढ़े तीन वर्षों से चली आई व्यवस्था जारी रहेगी। वहीं टोल फ्री लागू रहने से हल्कावासियों में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि नेशनल हाइवे-एक पर बना बसताड़ा टोल प्लाजा घरौंडा क्षेत्र को लगभग साढ़े तीन वर्षों तक पूरी तरह से टोल फ्री रखने के बाद सोमा कम्पनी ने स्थानीय वाहनों से भी टोल वसूलने का प्लान तैैैयाार किया था। कम्पनी ने फरमान जारी किया था कि अब टोल में लोकल लोगों के लिए भी कोई छूट नहीं हैं। लोकल वाहन चालक 150 रुपए और 300 रुपए में मासिक पास लेना पड़ेगा। कम्पनी के निर्णय से शहरवासियों में कम्पनी के खिलाफ रोष बढ़ गया। टोल कम्पनी के खिलाफ एकजुट हुईं शहर की समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने नई अनाज मंडी स्थित कम्युनिटी हाल में बैठक कर टोल कम्पनी के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया था।

(यह भी पढ़ें: बसताड़ा टोल प्लाजा फिर से सुर्खियों में, स्थानीय वाहनों से टोल वसूलने की तैयारी)

घरौंडा भी हुआ बंद
लोकल वाहनों से टोल वसूसने के विरोध में लोगों ने 28 जून को विरोध कर घरौंडा बंद रखने का ऐलान किया। टोल भगाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर शहर के सभी बाजार व व्यापारिक संस्थानों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। 

(यह भी पढ़ें: बसताड़ा टोल पर जबरदस्त झड़प, वाहन चालकों ने तोड़फोड़ कर कर्मियों को खदेड़ा VIDEO )

राजनीतिक पार्टियां भी हुई विरोध में शामिल
बीते 18 जून को बसताड़ा टोल प्लाजा पर लोकल ग्रामीणों से टोल वसूली का मामला गर्माया। सैंकड़ो की संख्या में इनेलो के कार्यकर्ताओं ने करनाल लघु सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम जल्द ही फैसला वापस लेने का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से लोकल ग्रामीणों पर से टोल हटाने की मांग की गई।

Shivam